Begusarai News: बरौनी प्रखंड के राजवाड़ा में सड़क-नाला निर्माण को लेकर बवाल, दबंगों ने ग्रामीणों को पीटा

Updated:
विज्ञापन
begusarai news

हिंसक विवाद और मारपीट की तस्वीर

बेगूसराय के बरौनी स्थित राजवाड़ा में सड़क-नाला निर्माण को लेकर विवाद हिंसक हो गया. दबंगों ने ग्रामीणों पर लाठी और लोहे के सरिया से हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए. घटना का वीडियो वायरल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Begusarai News: (नीरज कुमार की रिपोर्ट) बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड अंतर्गत गढ़हरा थाना क्षेत्र के बीहट नगर परिषद स्थित राजवाड़ा दुर्गा स्थान के पास सड़क एवं नाला निर्माण को लेकर विवाद हिंसक हो गया. आरोप है कि दबंगों ने निर्माण कार्य रुकवाते हुए ग्रामीणों के साथ जमकर मारपीट की. घटना में कई ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए.

बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर बुडको द्वारा सड़क और नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा था. इसी दौरान कुछ लोगों ने निर्माण कार्य का विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपितों ने लाठी-डंडे एवं लोहे के सरिया से ग्रामीणों पर हमला कर दिया.

वायरल वीडियो में दिखी मारपीट

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ लोग ग्रामीणों पर लाठी और लोहे के सरिया से हमला करते दिखाई दे रहे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, वह पहले से मौजूद सड़क है, जो क्षतिग्रस्त हो चुकी थी. उसी सड़क पर दोबारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था.

ग्रामीणों ने लगाया दबंगई का आरोप

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि एक परिवार दबंगई दिखाते हुए सड़क और नाला निर्माण रुकवाना चाहता है. उनका कहना है कि निर्माण कार्य दूसरी जगह कराया जाए. वहीं ग्रामीणों और ठेकेदार का कहना है कि पूर्व से बनी सड़क पर ही नया निर्माण होना चाहिए.

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही गढ़हरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. गढ़हरा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है.

Also Read: गोरखपुर-सिलीगुड़ी और वाराणसी-कोलकाता समेत 15 एक्सप्रेसवे बदल देंगे बिहार की तस्वीर, कई शहरों की दूरी होगी आधी

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन