Begusarai News: हरिगिरिधाम मेले को मिलेगा महोत्सव का दर्जा, सांस्कृतिक रंग से सजेगा धाम, मंत्री ने शुरू की पहल

Updated:
विज्ञापन
begusarai news

कला एवं संस्कृति मंत्री को पत्र सौंपते गन्ना उद्योग मंत्री

बखरी विधायक सह गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने कला एवं संस्कृति मंत्री से मुलाकात कर हरिगिरिधाम में श्रावणी एवं महाशिवरात्रि मेले को ‘हरिगिरिधाम महोत्सव’ के रूप में मनाने का आग्रह किया. उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम और बेहतर सुविधाओं की मांग की. समिति ने इस पहल के लिए आभार जताया.

विज्ञापन

Begusarai News: (शशिकांत प्रसाद वर्मा की रिपोर्ट) बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मिनी देवघर बाबा हरिगिरिधाम में आगामी श्रावणी मेला और महाशिवरात्रि मेला के दौरान इस बार सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिल सकता है. इसको लेकर राज्य सरकार स्तर पर पहल तेज हो गई है.

बखरी विधायक सह गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने मंगलवार को कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से मुलाकात कर हरिगिरिधाम में होने वाले मेलों को भव्य रूप देने का आग्रह किया. इस दौरान उन्होंने दोनों प्रमुख मेलों को “हरिगिरिधाम महोत्सव” के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा. मंत्री संजय पासवान ने कहा कि हर वर्ष श्रावणी और महाशिवरात्रि मेले में लाखों श्रद्धालु बाबा हरिगिरिधाम पहुंचते हैं, ऐसे में यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से धार्मिक माहौल और भी भव्य बनेगा.

धाम समिति की मांग पर हुई पहल

बताया गया कि बाबा हरिगिरिधाम धाम न्यास समिति ने गन्ना उद्योग मंत्री को पत्र भेजकर कला एवं संस्कृति विभाग से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने की मांग की थी. इसी के बाद मंत्री ने इस मुद्दे को लेकर कला एवं संस्कृति मंत्री से वार्ता की.

श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं पर जोर

गन्ना उद्योग मंत्री ने कहा कि हरिगिरिधाम में हर वर्ष भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन सुविधाओं की कमी महसूस की जाती है. उन्होंने इस बार सरकार से विशेष आग्रह किया है कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था, आधारभूत सुविधाएं और आवश्यक सेवाएं सुनिश्चित की जाएं.

समिति ने जताया आभार

इस पहल को लेकर बाबा हरिगिरिधाम धाम समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गन्ना उद्योग मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है. आभार जताने वालों में समिति के अध्यक्ष सह बखरी एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ, उपाध्यक्ष सह बखरी डीएसपी कुंदन कुमार, सचिव विकास कुमार सिंघानिया, कोषाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद वर्मा, तथा सदस्य दीपांशु कुमार पुष्पम, कमल किशोर झा, शिवनारायण झा सहित अन्य लोग शामिल हैं.

Also Read: Buxar News: गंगा दशहरा पर घाटों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन