बेगूसराय : थाने में पढ़ाया गया प्रेमी जोड़े का निकाह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2018 7:49 AM
बलिया (बेगूसराय) : घर से फरार हुए प्रेमी जोड़े को पुलिस पकड़ कर थाने ले आयी. स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल पर थाना परिसर में ही मौलाना ने दोनों का निकाह पढ़ाया . ऐसा ही मामला शनिवार को बलिया थाना परिसर में सामने आया. जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल पर घर से फरार दोनों प्रेमी युगलों […]
बलिया (बेगूसराय) : घर से फरार हुए प्रेमी जोड़े को पुलिस पकड़ कर थाने ले आयी. स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल पर थाना परिसर में ही मौलाना ने दोनों का निकाह पढ़ाया . ऐसा ही मामला शनिवार को बलिया थाना परिसर में सामने आया. जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल पर घर से फरार दोनों प्रेमी युगलों को एक सूत्र में बंधाते हुए निकाह पढ़ाया गया.
इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात बेगूसराय नगर पुलिस के द्वारा लड़का-लड़की दोनों को एक होटल से बरामद किया गया. पूछताछ के क्रम में बरामद लड़की थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मो नसर की पुत्री सम्मूल जहान एवं लड़का मटिहानी थाना क्षेत्र के गोदरगामा निवासी मो हैदर का पुत्र मो अशरफ बताया गया. जिसे नगर थानाध्यक्ष त्रिलोक कुमार मिश्रा ने बलिया पुलिस के हवाले कर दिया. इसके बाद बलिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










