उसराही में करेंट लगने से दो लोग झुलसे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2018 1:13 AM
चमथा : बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादुपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13 झमटिया भगवानपुर उसराही में शुक्रवार की दोपहर करेंट लगने से तेजनारायण यादव के 37 वर्षीय पुत्र रामवृक्ष यादव एवं उन्हें बचाने गये रामवृक्ष यादव के 12 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार झुलस कर घायल हो गये. परिजनों ने बताया कि रामवृक्ष यादव स्नान करने […]
चमथा : बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादुपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13 झमटिया भगवानपुर उसराही में शुक्रवार की दोपहर करेंट लगने से तेजनारायण यादव के 37 वर्षीय पुत्र रामवृक्ष यादव एवं उन्हें बचाने गये रामवृक्ष यादव के 12 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार झुलस कर घायल हो गये. परिजनों ने बताया कि रामवृक्ष यादव स्नान करने के बाद घर की छत पर भींगे कपड़े को सूखाने के लिए डाल रहा था. इसी क्रम में भींगा कपड़ा करेंट प्रवाहित तार से स्पर्श कर गया ,जिससे वह करेंट की चपेट में आ गया.
उन्हें बचाने गये रामवृक्ष यादव के 12 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार भी इस घटना में झुलस कर घायल हो गया. इस घटना में रामवृक्ष यादव बुरी तरह झुलस कर घायल है. घटना के बाद पास पड़ोस के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच कर विद्युत स्टेशन बछवाड़ा को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद करवा कर दोनों को गोधना स्थित निजी क्लिनिक में उपचार के लिए दाखिल कराया है. जहां उसका उपचार चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










