बाइक दुर्घटना में युवक हुआ घायल

Updated:
विज्ञापन
बाइक दुर्घटना में युवक हुआ घायल

कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर कठौन गांव के समीप मंगलवार को हुई बाइक दुर्घटना में एक युवक जख्मी हो गया

विज्ञापन

कटोरिया. कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर कठौन गांव के समीप मंगलवार को हुई बाइक दुर्घटना में एक युवक जख्मी हो गया. बाइक के सामने अचानक आई बकरी को बचाने में बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिससे बाइक चालक आदर्श सिंह पिता जगतपति सिंह ग्राम छोटका राजपुर थाना सिमरी जिला बक्सर जख्मी हो गया. जख्मी युवक का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ. उक्त युवक बांका से बाइक द्वारा भैरोगंज में चल रहे नल-जल योजना का काम देखने जा रहा था. कठौन गांव के समीप अचानक बाइक के सामने बकरी आ जाने से बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन