मृतक वृद्ध की हुई पहचान, पोस्टमॉर्टम के बाद गांव लाया शव

Updated:
विज्ञापन
मृतक वृद्ध की हुई पहचान, पोस्टमॉर्टम के बाद गांव लाया शव

मृतक वृद्ध की हुई पहचान, पोस्टमॉर्टम के बाद गांव लाया शव

विज्ञापन

फुल्लीडुमर. फुल्लीडुमर थाना भवन के सामने गनोरा गांव के समीप गत रविवार को अज्ञात बाइक के धक्के से हुए अज्ञात वृद्ध की मौत की घटना के दूसरे दिन शव की पहचान फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के घुठियारा गांव निवासी हजारी सिंह रमानी के रुप में हुई. थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि मृतक वृद्ध का पुत्र कहीं बाहर रहकर मजदुरी करता है. घर पर उनकी बहू व दो छोटे-छोटे पोता रहते है. घटना के दिन मृतक किसी काम से पैदल फुल्लीडुमर बाजार आ रहा था. इसी दौरान वे दुर्घटना के शिकार हो गये. घटना की खबर मिलने पर परिवारजन सदर अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की. परिजनों के द्वारा पोस्टमॉर्टम के बाद सोमवार मृतक के शव को गांव लाया गया. मामले में अज्ञात के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन