कटोरिया में 423 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व हुई स्वास्थ्य जांच

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को रेफरल अस्पताल कटोरिया की ओर से अलग-अलग चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया.
कटोरिया. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को रेफरल अस्पताल कटोरिया की ओर से अलग-अलग चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. जिसमें मेडिकल टीमों द्वारा कुल 423 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की गई. कटोरिया रेफरल अस्पताल के अलावा सभी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार व हेलथ मैनेजर अमरेश कुमार की मॉनिटरिंग में हेल्थ कैंप का सफल आयोजन हुआ. इस क्रम में गर्भवती महिलाओं के पेट में पल रहे शिशु की भी स्वास्थ्य जांच की गई. मेडिकल टीम द्वारा जांच के उपरांत आवश्यक दवाईयां व उचित परामर्श भी दिए गए. रेफरल अस्पताल सहित सभी चिकित्सा संस्थानों में बनाए गए अलग-अलग काउंटरों पर गर्भवती महिलाओं का वजन, बीपी, सुगर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य जरूरी जांच की गई. ताकि प्रसव के उपरांत जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ व सुरक्षित रहें. इस क्रम में कटोरिया रेफरल अस्प्ताल में 246, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमदाहा में 42, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जयपुर में 63, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इनारावरण में 37 व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मोथाबाडीमें 35 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की गई. नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर को सफल बनाने में डा संजीवनी प्रांजल, डा रूबी सिंह, डा आरफा हुसैन, डा मुकेश कुमार, डा देवेंद्र कुमार, सीएचओ गणपत लाल, सीएचओ देवर्षि कुमार, सीएचओ दीपक कुमार, एएनएम प्रीति कुमारी, प्रियंका कुमारी, स्नेहलता, इंदु कुमारी, काजल कुमारी, स्नेहलता मरांडी, चंपा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, सपना कुमारी, निशा कुमारी, किरण कुमारी, नीलम कुमारी, आशा कार्यकर्ता प्रतिमा कुमारी, पायल कुमारी, विवेचना कुमारी, रूकमिणी देवी, वीणा देवी, देवंती कुमारी, पूनम गुप्ता, शांता कुमारी, स्वास्थ्यकर्मी शिवनारायणा प्रसाद, राजेश कुमार, संजय कुमार, दिनेश कुमार, अमित कुमार आदि ने अहम भूमिका निभाई.
-चांदन में 362 गर्भवती माताओं की करायी गयी स्वास्थ्य जांच
चांदन. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भैरोगंज व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सुईया में लगाये गये शिविर में कुल 342 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की गयी. तीनों केंद्र पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मौजूद डॉक्टर व एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं की रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन व सुगर लेवल की जांच की गयी. जांच के क्रम में सीएचसी चांदन में चिन्हित 07 व सुईया ंमे 06 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ ही खान पान में पोषक तत्वों से भरपूर वाले फल और सब्जियों को लेने की सलाह दी गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आशीष कुमार व स्वास्थ्य प्रबंधक परशुराम सिंह ने बताया कि डॉक्टरों और एएनएम की अलग अलग टीम द्वारा सीएचसी चांदन मेंं 178, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भैरोगंज मे 41 व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सुइया में 110 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी. स्वास्थ्य शिविर में मुख्य रूप से डॉ शशि कांत , डॉ मेघना कुमारी, डॉ प्रीति कुमारी, डॉ रमेश कुमार, डॉ जयकिशोर आदि मौजूद रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




