सीएम कॉलेज मारपीट कांड में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Author Vinod rao
Updated:
विज्ञापन

फॉर्म जमा करने के दौरान हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट की और बाद में अपने अन्य साथियों को बुलाकर हमला कर दिया.घटना में अनु कुमार एवं उनके भाई राजन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये थे.

विज्ञापन

घटना के करीब एक माह बाद दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी, आठ नामजद अब भी फरारबौंसी (बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्टबौंसी: सीएम कॉलेज बौंसी में नामांकन के दौरान हुई मारपीट और छिनतई मामले में बौंसी पुलिस को अहम सफलता मिली है. कांड संख्या 111/26 के आरोपी तेतरिया गांव निवासी देवेंद्र यादव के 23 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

आठ आरोपी अब भी फरार

जानकारी के अनुसार, मामले के आठ आरोपी अभी भी फरार हैं. घटना के करीब एक माह बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपितों की तलाश तेज कर दी गयी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

नामांकन के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप

गौरतलब है कि पिछले माह सीएम कॉलेज परिसर में नामांकन फॉर्म जमा करने के दौरान हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया था. इस मामले में कटोरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी अनु कुमार ने बौंसी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

पीड़ित पक्ष ने लगाया गंभीर आरोप

दर्ज शिकायत में कहा गया था कि फॉर्म जमा करने के दौरान हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट की और बाद में अपने अन्य साथियों को बुलाकर हमला कर दिया. घटना में अनु कुमार और उनके भाई राजन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये थे. पीड़ित पक्ष का आरोप था कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे राजन कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी थी.

अन्य आरोपितों की तलाश जारी

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी. इसी क्रम में एक आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बौंसी पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा जल्द ही सभी आरोपितों को कानून के दायरे में लाया जाएगा.

पुलिस की इस कार्रवाई को मामले में महत्वपूर्ण प्रगति माना जा रहा है. घटना के बाद कॉलेज परिसर में छात्रों के बीच चर्चा का विषय बने इस मामले पर स्थानीय लोगों की भी नजर बनी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन