लाखा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक वारंटी व दो आरोपी को किया गिरफ्तार

लाखा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक वारंटी व दो आरोपी को किया गिरफ्तार
शंभुगंज. थाना क्षेत्र के लाखा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर दो कांड के अभियुक्त सहित एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में फरार चल रहे आरोपियों के बीच हड़कंप मच गया हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों में लाखा गांव निवासी उमाकांत सिंह पिता स्व. विश्वनाथ सिंह तथा करूण मांझी पिता बैजु मांझी शामिल हैं. इसके अलावा वारंटी के रूप में सिंटू यादव पिता कुलदीप यादव को भी पुलिस ने धर दबोचा. बताया जा रहा है कि सभी आरोपी काफी दिनों से पुलिस की नजर में थे और गिरफ्तारी से बचने के लिये इधर-उधर छिपते फिर रहे थे. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी अपने गांव में मौजूद हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लाखा गांव में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस अभियान का नेतृत्व दरोगा राम मोहन कुमार और दरोगा सौरभ कुमार व दरोगा आदर्श कुंदन ने पुलिस बल के साथ किया. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपी को पुलिस संरक्षण में न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




