बिहार के इस जिले की जीविका दीदियों के लिए खुशखबरी, लोन मिलना होगा आसान, देखें प्रक्रिया
सांकेतिक फोटो
Jeevika Loan Scheme: बांका जिले की 3 लाख से अधिक जीविका दीदियों को अब छोटे कारोबार के लिए निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के पास नहीं जाना होगा. बिहार राज्य जीविका निधि के माध्यम से उन्हें 2 लाख तक का लोन महज एक हफ्ते में मिल जाएगा. इसकी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी.
Jeevika Loan Scheme: बिहार के बांका जिले की जीविका दीदियों के लिए अब अपना काम शुरू करना पहले से कहीं ज्यादा आसान होगा. अक्सर देखा जाता है कि छोटे बिजनेस या अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर महिलाएं निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनियों या नॉन-बैंकिंग संस्थानों से ज्यादा ब्याज पर लोन ले लेती हैं. बाद में कर्ज वसूली का दबाव इतना बढ़ जाता है कि कई तरह की प्रताड़ना की खबरें आने लगती हैं. इसी समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ का गठन किया गया है.
आपके शहर में
हफ्ते भर में मिलेगा पैसा, पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल
डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश कुमार ने बताया कि अब लोन लेने के लिए किसी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे. दीदियां मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी. आवेदन करने के एक सप्ताह के भीतर लोन की राशि सीधे खाते में भेज दी जाएगी. आवेदन से लेकर किस्तों की वापसी तक, सब कुछ ऑनलाइन रहेगा ताकि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी न हो.
तीन तरह के लोन का है ऑप्शन
जीविका दीदियां अपनी जरूरत के हिसाब से तीन कैटेगरी में लोन चुन सकती हैं. पहला शॉर्ट टर्म लोन, जो 15 हजार रुपये तक होगा. दूसरा माइक्रो लोन, जिसकी राशि 15 हजार से 75 हजार रुपये तक होगी. वहीं तीसरा स्मॉल लोन होगा, जिसकी सीमा 75 हजार से दो लाख रुपये तक तय की गई है. शॉर्ट टर्म लोन को अधिकतम 12 महीने में चुकाना होगा. माइक्रो लोन के लिए 24 महीने और स्मॉल लोन के लिए 36 महीने की समयसीमा तय की गई है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
क्यों जरूरी थी यह पहल?
पिछले कुछ समय में बांका के अमरपुर जैसे इलाकों में कर्ज के दबाव के कारण आत्महत्या जैसी घटनाएं सामने आई थीं. इसलिए प्रशासन का कहना है कि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर तो बनें, लेकिन किसी के दबाव में न रहें. इस फाइनेंसियल ईयर से जिले के 13 क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) में यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी. इससे बड़ी संख्या में महिलाओं को लाभ मिलेगा.
इसे भी पढ़ें: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 19 जिलों में तेज हवा और बारिश का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए