11वें दिन ‘द केरला स्टोरी 2’ की कमाई में आया उछाल या गिरा कलेक्शन? कमाई ने चौंकाया

द केरला स्टोरी 2 का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम
The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 11: ‘द केरला स्टोरी 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर भी अच्छी कमाई की. 11वें दिन का कलेक्शन रिपोर्ट आ गया है.
The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 11: फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. इस फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आई हैं. रिलीज के बाद दूसरे वीकेंड में फिल्म ने अच्छी कमाई की और तीन दिनों में करीब 7.25 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े. दूसरे रविवार (10वें दिन) को ही फिल्म ने 3.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. 11वें दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.
रिलीज के 11वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की?
‘द केरला स्टोरी 2’ के पहले हफ्ते की कमाई 9.65 करोड़ रुपये रही. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, 11वें दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अब तक फिल्म का नेट कलेक्शन 34.70 करोड़ रुपये हो चुका है.
‘द केरला स्टोरी’ और उसके सीक्वल की कमाई में अंतर
अगर द केरला स्टोरी 2 की कमाई को पहली फिल्म से तुलना करके देखा जाए, तो यह साफ है कि सीक्वल उतना बड़ा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं बना पाया है. हालांकि इसके बावजूद फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक नहीं माना जा रहा है. खास बात यह है कि बिना बड़े स्टारकास्ट के बनी इस फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक साथ मिल रहा है. पहली फिल्म द केरला स्टोरी ने रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की थी. फिल्म ने शुरुआती दिन करीब 6.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी और बाद में इसका कुल कलेक्शन लगभग 220 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था. वहीं दूसरी तरफ द केरला स्टोरी 2 अभी अपनी पहली फिल्म जैसी बड़ी कमाई तो नहीं कर पाई है, लेकिन इसके आंकड़े धीरे-धीरे बढ़ते नजर आ रहे हैं.
फिल्म की रोजाना कमाई का डाटा
- दिन 1- 0.75 करोड़ रुपये
- दिन 2- 4.65 करोड़ रुपये
- दिन 3- 4.75 करोड़ रुपये
- दिन 4- 2.5 करोड़ रुपये
- दिन 5- 4 करोड़ रुपये
- दिन 6- 3.65 करोड़ रुपये
- दिन 7- 2.19 करोड़ रुपये
- दिन 8- 2.75 करोड़ रुपये
- दिन 9- 3.75 करोड़ रुपये
- दिन 10- 3.37 करोड़ रुपये
- दिन 11- 1.85 करोड़ रुपये
कुल कमाई- 34.70 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें- Anupama: प्रार्थना की मौत के बाद क्या होगी आगे की कहानी? प्रेरणा की जगह लेगी ये एक्ट्रेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










