सड़क किनारे टहल रहा युवक अनियंत्रित बाइक के धक्के से घायल, सीएचसी में भर्ती
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 03 Jun 2026 9:26 AM
विज्ञापन
Banka News : कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे टहल रहे युवक को तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी. हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.
विज्ञापन
कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट
Banka News : कटोरिया थाना अंतर्गत राजबाड़ा गांव के समीप बुधवार को सड़क किनारे टहल रहे युवक ननवीर रमानी अनियंत्रित बाइक की चपेट में आ गया. स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों की मदद से जख्मी युवक को तुरंत कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया.सिर में गंभीर चोट, इलाज जारी
जख्मी युवक ननवीर रमानी, जो कि राजबाड़ा गांव निवासी महेंद्र रमानी के पुत्र हैं, के सिर में गंभीर चोट आई है. चिकित्सक डॉ देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि युवक की हालत अब स्थिर है और निगरानी में रखा गया है.बाइक छोड़कर भागा चालक
दुर्घटना के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया. ग्रामीणों ने बताया कि कटोरिया की ओर से आ रही अनियंत्रित बाइक के धक्के से ही ननवीर रमानी गंभीर रूप से जख्मी हुआ. पुलिस ने मौके पर बाइक जब्त कर चालक की पहचान कर जांच शुरू कर दी है.पुलिस ने की कार्रवाई शुरू
कटोरिया थाना पुलिस ने जख्मी युवक की शिकायत पर दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज कर बाइक चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं. स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों से सड़क सुरक्षा का पालन करने की अपील की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










