बांका में महिला सशक्तीकरण का उदाहरण बना नया सवेरा संकुल संघ, अधिकारियों ने की सराहना
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 03 Jun 2026 10:38 AM
विज्ञापन
Banka News : कटोरिया प्रखंड के कंधार में संचालित नया सवेरा संकुल स्तरीय संघ ने महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन में किए गए उत्कृष्ट कार्यों से अधिकारियों को प्रभावित किया, जिससे यह संघ ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गया.
विज्ञापन
बांका से विभांशु की रिपोर्ट
Banka News : बांका जिले के कंधार (कटोरिया प्रखंड) में मंगलवार को जीविका के अंतर्गत संचालित नया सवेरा संकुल स्तरीय संघ का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एक्सपोज़र विजिट आयोजित किया गया. इस दौरान अधिकारियों ने संघ की गतिविधियों का निरीक्षण कर महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की खुले दिल से सराहना की.विजिट में मौजूद वरिष्ठ अधिकारी
निरीक्षण में अनुमंडल पदाधिकारी राज कुमार, इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, कटोरिया बीडीओ देवाशीष कुमार, कटोरिया प्रमुख, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्रा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रशांत कुमार सिंह, मार्केटिंग ऑफिसर दिग्विजय कुमार तथा प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी उपेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.विभिन्न कार्यों का किया गया अवलोकन
अधिकारियों ने संघ के बुक ऑफ रिकॉर्ड, वित्तीय अभिलेखों, सामुदायिक संस्थाओं के संचालन और आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया. उन्होंने अभिलेखों की सुव्यवस्थित संधारण और पारदर्शी कार्यप्रणाली को सराहा और जीविका दीदियों के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया.सवेरा संकुल ग्रामीण महिलाओं के लिए अनुकरणीय
अधिकारियों ने कहा कि नया सवेरा संकुल स्तरीय संघ ग्रामीण महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है. उन्होंने संघ के कार्यों को संतोषजनक बताते हुए इसे अन्य संस्थाओं के लिए भी अनुकरणीय बताया.महिलाओं की सहभागिता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा
जीविका बांका के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, आत्मनिर्भरता और आजीविका संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, जिसकी विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा समय-समय पर सराहना की जाती रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










