कटहल तोड़ने को लेकर हुआ विवाद, युवक पर लाठी-डंडों से हमला
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 03 Jun 2026 9:31 AM
विज्ञापन
Banka News : पुश्तैनी जमीन के विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया. कटहल तोड़ने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और युवक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया.
विज्ञापन
कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट
Banka News : आनंदपुर थाना क्षेत्र के बगरा गांव में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के बीच कटहल तोड़ने की घटना ने नया बवाल खड़ा कर दिया. दो पक्षों के बीच पहले गाली-गलौज हुई, जिसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल युवक का कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया.बगरा गांव में भड़का पारिवारिक विवाद
जानकारी के अनुसार उत्तरी बारणे पंचायत के बगरा गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच लंबे समय से पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है. इसी बीच कटहल तोड़ने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई.घायल युवक का अस्पताल में हुआ उपचार
मारपीट की घटना में स्वर्गीय ईश्वर लाल यादव के 30 वर्षीय पुत्र वकील यादव घायल हो गए. परिजनों ने उन्हें तुरंत कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां मेडिकल टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया.Bप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










