अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दो दुकान में किया चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 May 2024 11:40 PM
अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दो दुकान में किया चोरी
बेलहर. थाना क्षेत्र के बसमत्ता गांव निवासी पप्पू चौधरी ने थाना में लिखित आवेदन देकर दो दुकान में ताला तोड़कर चोरी कर लेने के मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध शिकायत की है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि रात्रि में दुकान का ताला बंद कर सोने चले गये. देर रात अज्ञात चोर के द्वारा शटर का ताला तोड़कर दुकान के काउंटर से 25 हजार रुपया नकद व 10-12 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया. सुबह जब दुकान खोलने आया तो देखा कि मेरे दुकान का सेंट्रल लॉक टूटा हुआ है. दुकान में चोरी हो चुकी है तब यह सूचना हम अगल-बगल के ग्रामीणों को दिये व मेरे बगल के गोपाल साह का चप्पल दुकान में भी शटर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों के द्वारा लगभग 5 से 7 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली गयी थी. इसके पूर्व भी यहां पर कई दुकानों में चोरी हो चुकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










