केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कल बांका में, पूर्व सांसद से करेंगे मुलाकात

पूर्व सांसद की पत्नी को देंगे श्रद्धांजलि
प्रतिनिधि, बांका. भारत सरकार के पशुपालन व कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह शनिवार को बांका पहुचेंगे. वे यहां पूर्व सांसद जनार्दन यादव से मुलाकात करेंगे. साथ ही पूर्व सांसद की पत्नी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. केंद्रीय मंत्री हवाई मार्ग से देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से बांका आएंगे. पूर्व सांसद जनार्दन यादव से भेंटवार्ता कर वे सड़क मार्ग से जसीडीह वापस रवाना होंगे और इसके बाद देर रात पटना पहुंचेंगे. पूर्व सांसद के पुत्र सह भाजपा नेता मनोज यादव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री करीब तीन बजे उनके बाबुटोला निवास स्थल पर पहुंचेंगे. ज्ञात हो कि पूर्व सांसद की पत्नी सावित्री देवी का निधन 15 मार्च की देर रात हो गया था. निधन के बाद राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग व स्थानीय लोग लगातार उनके परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










