सुजालकोरामा गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
सुजालकोरामा गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट

रजौन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुजालकोरामा गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

बांका/रजौन. रजौन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुजालकोरामा गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. गांव के नीतीश कुमार ने पुलिस को दिये आवेदन में आरोप लगाया कि गांव के ही पांच लोग हथियार से लैस होकर उनके घर पहुंचे और जान से मारने की धमकी देने लगे. पीड़ित के मुताबिक, करीब 55 वर्ष पहले हुए बंटवारे में जो जमीन उन्हें मिली थी, उसी पर उन्होंने गाय का शेड बनाया था. इसी जमीन को लेकर आये-दिन विवाद होता रहा है. नीतीश ने बताया कि विरोध करने पर आरोपितों ने मिलकर गाय शेड को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही उनके मवेशी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के दौरान जब उन्होंने शोर मचाया तो आरोपित मौके से फरार हो गये. पीड़ित ने बताया कि लगातार जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उन्होंने कई बार 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद उन्होंने थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन