बारिश के पानी के बीच होकर पठन-पाठन करने को विवश हैं मध्य विद्यालय कुशमाहा के छात्र

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय में जल जमाव की। | Prabhat Khabar Network

बांका के मध्य विद्यालय कुशमाहा में जलजमाव से छात्र परेशान हैं। बारिश के पानी में होकर बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हैं, जनप्रतिनिधि उदासीन बने हुए हैं।

विज्ञापन

धोरैया (बांका). प्रखंड के प्रोन्नत मध्य विद्यालय कुशमाहा में जल जमाव के कारण स्कूली छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर बारिश के मौसम में स्कूल में भारी जल जमाव हो जाता है. जिस कारण छोटे-छोटे बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है. स्थानीय ग्रामीण सह समाजिक कार्यकर्ता अतेन्द्र मंडल ने बताया कि बारिश पड़ने के बाद विद्यालय के प्रांगण में जल जमाव हो जाता है, जिससे कि बच्चों के साथ-साथ रसोईया एवं शिक्षकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

विद्यालय में चार दिवारी भी नहीं है

विद्यालय में चार दिवारी भी नहीं है, जिससे बच्चे विद्यालय से बाहर भी भाग जाते हैं. यह विद्यालय सड़क के किनारे अवस्थित है. जिसमें गाड़ियां बराबर चलती रहती है और कहीं अनहोनी घटना नहीं घट जाए, इसका सभी शिक्षकों के मन में हमेशा डर बना रहता है. सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया की मुखिया सहित प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि को भी जानकारी दी गई लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि आज तक कोई ध्यान नहीं दिए हैं. फिलहाल बच्चे बारिश के पानी होकर पठन पाठन करने को विवश हो रहे हैं. उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले में संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन