ऑटो के धक्के से दो युवक जख्मी

Updated at : 14 Oct 2025 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटो के धक्के से दो युवक जख्मी

अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर कोल्ड स्टोरेज के समीप ऑटो के धक्के से बाइक चालक समेत दो युवक जख्मी हो गये

विज्ञापन

अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर कोल्ड स्टोरेज के समीप ऑटो के धक्के से बाइक चालक समेत दो युवक जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. डॉ रतन रौशन ने जख्मी महादेवपुर गांव निवासी रूपेश कुमार व निलेश कुमार का प्राथमिक उपचार किया. जख्मी रूपेश ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपने चचेरे भाई निलेश के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर से अमरपुर बाजार खरीदारी करने आ रहा था. तभी अमरपुर के कोल्ड स्टोरेज के समीप अमरपुर से पवई की ओर जा रहे ऑटो चालक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में धक्का मार दिया. घटना के बाद ऑटो चालक मौके पर से अपनी वाहन लेकर भागने में सफल रहा. ऑटो चालक कामदेवपुर का निवासी बताया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन