शृंगार सामग्री खरीदने निकली दो चचेरी बहन लापता
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jul 2024 12:20 AM
चांदन थाना क्षेत्र के एक गांव से शृंगार का सामान खरीदने के बहाने घर निकली दो चचेरी बहनों के गायब हो जाने का मामला सामने आया है.
चांदन.चांदन थाना क्षेत्र के एक गांव से शृंगार का सामान खरीदने के बहाने घर निकली दो चचेरी बहनों के गायब हो जाने का मामला सामने आया है. हालांकि इस मामले में अभी तक थाना में पीड़ित परिजनों द्वारा लिखित रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों चचेरी बहन घरवालों को शृंगार का सामान खरीदने जाने की बात कहकर रविवार की शाम घर से बाजार के लिए निकली थी. देर शाम हो जाने के बाद भी जब दोनों बहनें घर नहीं लौटी तो घरवालों ने काफी खोजबीन की मगर दोनों का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका है. इस मामले में चर्चाओं का बाजार गर्म है. लापता चचेरी बहनों में एक की शादी जुलाई माह में निर्धारित है. जबकि दूसरी बहन की शादी दिसंबर में तय है. परिजनों द्वारा शादी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इधर तीन दिनों से दोनों चचेरी बहन लापता हैं. थानाध्यक्ष बिष्णुदेव कुमार ने बताया कि दो चचेरी बहन के एक साथ फरार हो जाने की मौखिक सूचना मिली है. लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










