अमरपुर में गैस गोदाम के पास खड़े तीन ट्रकों से ढाई सौ लीटर डीजल चोरी, चालकों में दहशत

Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन

टूटी टंकी को दिखाते पीड़ित ट्रक चालक.

Truck fuel theft case Banka: अमरपुर में गैस गोदाम के पास खड़े तीन ट्रकों से ढाई सौ लीटर डीजल चोरी, चालकों में दहशत

विज्ञापन

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट

Truck fuel theft case Banka: बांका जिले के अमरपुर स्थित डुमरामा हाई स्कूल के समीप गैस गोदाम के पास गुरुवार की सुबह डीजल चोरी की बड़ी घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में गोदाम के बाहर खड़ी तीन ट्रकों की टंकियों का लॉक तोड़कर करीब ढाई सौ लीटर डीजल चोरी कर लिया. घटना की जानकारी सुबह ट्रक चालकों को तब हुई जब वे वाहन लेकर रवाना होने पहुंचे.

सुबह स्टार्ट नहीं हुआ ट्रक, तब खुला चोरी का राज

सुलतानगंज निवासी ट्रक चालक बबलु यादव ने बताया कि वह पुनसिया गैस प्लांट से गैस लेकर डुमरामा स्थित गोदाम में डिलीवरी करने आए थे. बुधवार रात ट्रक संख्या BR09GA 1618 को गोदाम के बाहर खड़ा कर वे अंदर सोने चले गए. गुरुवार सुबह जब ट्रक स्टार्ट करने पहुंचे तो वाहन स्टार्ट नहीं हुआ. जांच करने पर टंकी का लॉक टूटा मिला और करीब 70 लीटर डीजल गायब था.

तीन ट्रकों को बनाया निशाना

मुंगेर जिले के शिवकुंड निवासी चालक श्रवण कुमार राय ने बताया कि उनकी ट्रक संख्या BR25GA 3249 की टंकी का लॉक तोड़कर चोर 80 लीटर डीजल चुरा ले गए. वहीं अमरपुर थाना क्षेत्र के केंदुआर गांव निवासी चालक धरम कुमार ने बताया कि उनकी ट्रक संख्या BR01GG 4268 से करीब 100 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया. तीनों ट्रकों से कुल मिलाकर लगभग 250 लीटर डीजल की चोरी हुई है.

पुलिस को दी गयी सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही ट्रक चालकों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी. चालकों ने बताया कि मामले की लिखित शिकायत भी अमरपुर थाना में दर्ज कराई जाएगी, ताकि चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके.

वाहन चालकों में बढ़ी चिंता

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से वाहन चालकों में दहशत का माहौल है. चालकों का कहना है कि रात में वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने के बावजूद इस तरह की घटनाएं होना चिंता का विषय है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. स्थानीय लोगों का मानना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं.

Also Read : बांका के दो भाइयों मोहन-राकेश ने स्वरोजगार में बनायी ग्लोबल पहचान, 2000 लोगों को दे रहे रोजगार

Also Read : धोरैया में दूसरे दिन भी लगा जन कल्याण शिविर, 17 योजनाओं का लाभ लेने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

विज्ञापन
AMIT KR SINHA

लेखक के बारे में

By AMIT KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन