काशीखंड बगीचा में शराब पी रहे तीन युवक गिरफ्तार

Updated at : 02 Jun 2024 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
काशीखंड बगीचा में शराब पी रहे तीन युवक गिरफ्तार

काशीखंड बगीचा में शराब पी रहे तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

अमरपुर. शहर के काशीखंड मोहल्ले के समीप अवस्थित बगीचे में शराब पी रहे तीन युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार युवकों में धरानी मोहल्ला निवासी कृष्णा दास, निरंजन दास व शोभानपुर गांव के पवन दास शामिल है. गुप्त सूचना मिली कि उक्त बगीचा में कुछ युवक बैठकर शराब पी रहा है. सूचना मिलते ही बगीचा में छापामारी कर शराब पी रहे उक्त तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार युवकों का थाना परिसर में ब्रैथ एनेलाइजर से जांच कर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया. मेडिकल जांच के दौरान युवकों के शरीर में अल्कोहल की पुष्टि पायी गयी. जिसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुये पुलिस अभिरक्षा में तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन