बांका में हाई टेंशन तार टूटने से लगी मक्के की फसल जली, ग्रामीणों में दहशत का माहौल  

Edited by Pintu Pranav
Updated:
विज्ञापन

जमीन पर गिरी हाईटेंशन तार

High Tension Wire Accident: बांका के बाराहाट प्रखंड के कचमचिया विषहरी टोला में मंगलवार कि रात करीब 2 बजे 11,000 वोल्ट का हाई टेंशन तार टूटकर गिरने से विजय मंडल की मक्के की फसल जल गई. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि किसी भी तरह का हताहत नहीं हुई है. सालों से घरों और खेतों के ऊपर से गुजर रहे इस खतरनाक तार को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत है. लोगों ने बिजली विभाग से इस लाइन को अविलंब सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने या फिर कवर तार लगाने की मांग की है.

विज्ञापन
पंजवारा (बांका) से गौरव कश्यप की रिपोर्ट
High Tension Wire Accident: बांका जिले के बाराहाट प्रखंड के कचमचिया विषहरी टोला में बिजली अब ग्रामीणों के लिए खौफ का सबब बन चुकी है. यहाँ के घरों और खेतों के ऊपर से गुजर रही 11 केवी के हाई टेंशन विद्युत लाइन किसी बड़े हादसे को आमंत्रण दे रही है.मंगलवार रात करीब दो बजे जब पूरा गांव जब गहरी नींद में सोया था, तब अचानक उपेंद्र मंडल और विजय मंडल के छतों पर बिजली के तार गिर गई जिससे धमाका हुआ और विजय मंडल के खेत में खड़ी मक्के की फसल में आग लग गई।

आधी रात को अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा

रात के सन्नाटे में अचानक भड़की आग की लपटों को देखकर आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय स्तर पर बिजली विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई, जिसके बाद स्थानीय मिस्त्री को बुलाकर टूटे हुए तार को हटाने का कार्य शुरू किया जा सका.

छतों को छूती बिजली के तार, विभाग है खामोश

कचमचिया विषहरी टोला के ग्रामीणों का कहना है कि वे सालों से इस आसमानी आफत के साए में जीने को मजबूर हैं. बिना किसी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था और गार्डिंग के यह हाई टेंशन तार लोगों के मकानों की छत और उपजाऊ कृषि भूमि के ठीक ऊपर से गुजर रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों के चक्कर काटे गए, लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन हर बार आश्वासन के सिवा कुछ हाथ नहीं लगा. विभाग की यह उदासीनता किसी दिन बड़ी जनहानि का कारण बन सकती है.

ग्रामीणों ने की कवर तार लगाने की मांग

मक्के की फसल में लगी आग ने ग्रामीणों में डर को एक बार फिर से जगा दिया है. इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र के उपभोक्ताओं और निवासियों में दहशत का माहौल है. पीड़ित परिवारों सहित समस्त ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि आबादी वाले क्षेत्र और खेतों के ऊपर से गुजर रहे इन खतरनाक तारों को अविलंब हटाकर किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए.या फिर कवर वाली तार लगाया जाए.

Read Also बांका में हीटवेव का कहर, 39°C पार पहुंचा पारा, मानसून की धीमी चाल ने बढ़ायी लोगों की परेशानी

विज्ञापन
Pintu Pranav

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन