ससुराल वालों ने दामाद व उसकी मां को मारपीट कर किया जख्मी

Updated:
विज्ञापन
ससुराल वालों ने दामाद व उसकी मां को मारपीट कर किया जख्मी

ससुराल वालों ने दामाद व उसकी मां को मारपीट कर किया जख्मी

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के छोटी भरतशिला गांव में घर पर जाकर ससुराल वालों ने अपने ही दामाद और उसकी मां के साथ मारपीट किया. जानकारी के अनुसार उक्त गांव के मनोहर कुमार की शादी वर्ष 2023 में ही भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के बाबुआनगर गांव के कैलाश दास की पुत्री सीता कुमारी से हुई थी. शादी के कुछ ही दिन बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गयी. घर में पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया. इस दौरान दो दिन पूर्व मनोहर कुमार ने अपने ही पत्नी सीता देवी को दूसरे से मोबाइल पर बात करते देखा तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया. जिसके बाद सीता कुमारी ने इसकी जानकारी अपने पिता और भाई शंभू दास को फोन पर दिया. मंगलवार की सुबह में सीता कुमारी के पिता कैलाश दास अपनी पत्नी वीणा देवी, पुत्र शंभू दास, सोनू दास आदि पांच लोगों के साथ छोटी भरतशिला गांव पहुंचे और दामाद मनोहर कुमार के साथ मारपीट करने लगा. जब बचाने के लिये उसकी मां किरण देवी दौड़ी तो उसके साथ भी मारपीट किया. घटना के बाद मनोहर कुमार थाना पहुंचे और अपने ही ससुर कैलाश दास, सास वीणा देवी सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिये आवेदन दिया. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले कि जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन