सर्पदंश से छात्रा की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Updated at : 04 Oct 2025 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
सर्पदंश से छात्रा की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सर्पदंश से छात्रा की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन

झाड़-फूंक के चक्कर में बिगड़ती चली गयी छात्रा की हालत

धोरैया. धोरैया थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव में शनिवार को सर्पदंश से 13 वर्षीय छात्रा की मौत हो गयी. मृतक छात्रा की पहचान अभय कुमार मंडल की पुत्री सोनी कुमारी के रूप में हुई है, जो स्थानीय कुशमाहा मध्य विद्यालय में सातवीं कक्षा की छात्रा थी. जानकारी के अनुसार सोनी मवेशियों के लिए घास काटने गांव के बहियार गयी हुई थी. घास काटते समय उसे विषैले सांप ने डंस लिया. अचानक दर्द महसूस होने पर सोनी रोते हुए घर पहुंची व परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिजनों ने तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय उसे अहीरो गांव में झाड़-फूंक कराने के लिए ले गये. झाड़-फूंक के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गयी. इसके बाद घबराये परिजन उसे धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद सोनी को मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. गांव में मातम छा गया है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि बच्ची को समय पर अस्पताल पहुंचाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन