शंभुगंज पुलिस ने चोरी की घटना का किया उदभेदन, दो चोर व एक दुकानदार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
शंभुगंज पुलिस ने चोरी की घटना का किया उदभेदन, दो चोर व एक दुकानदार गिरफ्तार

शंभुगंज पुलिस ने चोरी की घटना का किया उदभेदन

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज बाजार सहित आसपास के गांव में लगातार हो रही चोरी की घटना से पुलिस प्रशासन परेशान हो गयी थी. जब पुलिस ने शंभुगंज बाजार के फल दुकान सहित बोरिंग से समरसेबल चोरी होने के मामले में गंभीरता के साथ जांच किया तो चोर गिरोह का उद्भेदन करते हुवे दो चोर और एक चोरी की सामग्री खरीदारी करने वाले दुकानदार गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चोर करसोप गांव के अभिषेक यादव पिता अजय यादव, अजीत कुमार पिता सीताराम यादव एवं चोरी की समान खरीदारी करने वाले दुकानदार शंभुगंज बाजार के छबिलाल सिंह उर्फ छंगुर राम पिता गोपाल सिंह हैं. गिरफ्तार दोनों चोर ने अपने गिरोह में शामिल आधे दर्जन युवकों का नाम भी स्वीकार किया हैं, जो शंभुगंज बाजार सहित आसपास गांव में चोरी की घटना को अंजाम देता हैं. पुलिस अब चोर गिरोह के सदस्यों का सत्यापन कर कार्रवाई करने में जुट गयी हैं. फिलहाल गिरफ्तार तीनों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन