एसडीएम ने पीडीएस दुकानों का किया निरीक्षण

Updated at : 27 Mar 2025 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
एसडीएम ने पीडीएस दुकानों का किया निरीक्षण

एसडीएम ने दुकानदारों को शत प्रतिशत उपभोक्ताओं का केवाइसी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया

विज्ञापन

फुल्लीडुमर. एसडीएम अविनाश कुमार के द्वारा गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उनके साथ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नवीन कुमार उपस्थित थे. एसडीएम ने खेसर पंचायत के जन वितरण प्रणाली विक्रेता विजय कुमार भगत, अनिल कुमार भगत, नरेश मंडल सहित अन्य विक्रेताओं के प्रणाली दुकानों की जांच की. इस दौरान खाद्यान्न उठाव व वितरण पंजी, गोदाम आदि की जांच की गयी. जांच में सबकुछ ठीकठाक पाया गया. एसडीएम ने दुकानदारों को शत प्रतिशत उपभोक्ताओं का केवाइसी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही सही मात्रा में ससमय पूरी पादर्शीता के साथ खाद्यान्न वितरण का निर्देश दिया गया. कहा कि अगर कहीं से कोई गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करते हुये उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जायेगा. मालूम हो कि एसडीएम क्षेत्र के संत मेरिस स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में आये थे. कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद उनके द्वारा क्षेत्र में पीडीएस दुकानों की जांच की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन