पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आम लोगों की बढ़ी चिंता

Published by : VINOD RAO Updated At : 26 May 2026 5:54 PM

विज्ञापन

वर्तमान में बांका जिले में पेट्रोल 114.75 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 100.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. डीजल की कीमत बढ़ने का असर अब परिवहन व्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

विज्ञापन

पंजवारा. सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में हुई बढ़ोतरी का असर मंगलवार को पंजवारा बाजार और आसपास के क्षेत्रों में साफ देखने को मिला. लगातार चौथी बार ईंधन के दाम बढ़ने से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है. पिछले चार बार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब आठ रुपये तक की वृद्धि हो चुकी है. वर्तमान में बांका जिले में पेट्रोल 114.75 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 100.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. डीजल की कीमत बढ़ने का असर अब परिवहन व्यवस्था पर भी दिखने लगा है. पंजवारा बाजार के ऑटो चालकों ने बताया कि डीजल महंगा होने से वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है, जिसके कारण कई जगहों पर ऑटो किराया भी बढ़ने लगा है. वहीं बाइक चालकों और छोटे व्यापारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों से घर का बजट प्रभावित हो रहा है. नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर एक पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन पंप संचालकों का कमीशन नहीं बढ़ाया गया है. इससे उन्हें भी आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है. इधर खेती के मौसम को देखते हुए किसानों की चिंता भी बढ़ गई है. ग्रामीणों ने बताया कि पटवन के लिए डीजल चालित पंपसेट का उपयोग किया जाता है. ऐसे में डीजल महंगा होने से सिंचाई की लागत बढ़ जाएगी, जिसका सीधा असर खेती-किसानी पर पड़ेगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह ईंधन के दाम बढ़ते रहे तो आने वाले दिनों में रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम भी बढ़ सकते हैं.

विज्ञापन
VINOD RAO

लेखक के बारे में

By VINOD RAO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन