Banka, आसमान में छाए काले बादल, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
Published by : MANISH KUMAR Updated At : 30 May 2026 8:56 AM
विज्ञापन
बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा व भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मध्यमावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 30 मई से 03 जून तक दक्षिण बिहार के जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी एवं मध्यम वर्षा की संभावना है.
विज्ञापन
बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट :
जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं. तापमान में उतार चढ़ाव देखी जा रही है. शनिवार को उच्चतम तापमान 34 एवं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी है. गत शुक्रवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है. जिले के कई जगहों पर तेज आंधी और तूफान जैसे हालात भी देखने को मिले. अगले दो दिनों तक जिले में तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है. इसको लेकर मौसम विभाग ने तेज आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. आमलोगों के मोबाइल फोन पर अलर्ट संदेश भेजे जा रहे हैं.बांका में अगले 24 से 48 घंटे के दौरान भारी बारिश का अनुमान
बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा व भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मध्यमावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 30 मई से 03 जून तक दक्षिण बिहार के जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी एवं मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. वहीं भागलपुर एवं बांका जिले में अगले 24 से 48 घंटे के दौरान भारी बारिश का भी अनुमान जताया है. पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 70 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने का अनुमान है. साथ ही 15 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चल सकती है. इधर शुक्रवार को जिले का मौसम काफी सुहाना रहा. सुबह से ही काली घटा छायी रही और मेघ गर्जन के साथ जिले के अधिकांश हिस्सों में जमकर बारिश हुई. बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










