अनियंत्रित ऑटो के धक्के से पुलिस जवान घायल

Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 30 Jul 2025 7:07 PM

विज्ञापन

सुईया थाना अंतर्गत शिवलोक के समीप श्रावणी मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस जवान अनियंत्रित ऑटो के धक्का से जख्मी हो गए.

विज्ञापन

कटोरिया. सुईया थाना अंतर्गत शिवलोक के समीप श्रावणी मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस जवान अनियंत्रित ऑटो के धक्का से जख्मी हो गए. जख्मी पुलिस जवान सह वाहन चालक संजय सिंह (54 वर्ष) पिता वीरेंद्र कुमार सिंह ग्राम गोड्डा का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ. फिर उन्हें बेहतर इलाज को लेकर देवघर रेफर कर दिया गया. जख्मी जवान संजय सिंह ने बताया कि वे पुलिस विश्राम स्थल से मुख्य सड़क की ओर जा रहे थे. तभी एक बस से ओवरटेक कर आगे निकल रहे ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे हाथ के बल ही पक्की सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन