कड़ाके की ठंड व सर्द हवा से लोग परेशान, पांच दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

जिले में विगत सप्ताह से कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का प्रकोप जारी है. ठंड के असर से हर कोई परेशान हैं
विज्ञापन
बांका.
जिले में विगत सप्ताह से कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का प्रकोप जारी है. ठंड के असर से हर कोई परेशान हैं. सर्द हवा से कनकनी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दी है. लोग जैसे ही घर से बाहर निकल रहे हैं, उन्हें सर्द हवाओं का पूरा एहसास होने के साथ ही कनकनी का सामना करना पड़ रहा है. ठंड से सबसे ज्यादा परेशानी मजदूरों और रिक्शा चालकों को हो रही है. दिहाड़ी मजदूर और ठेला चलाने वाले परेशान हैं. शीतलहर की वजह से सड़कों पर आवाजाही कम हो गयी है. चौक चौराहों और मुख्य बाजारों में सन्नाटा पसरा है. सुबह में और शाम होते ही घने कोहरे से सड़कों पर आवागमन कठिन होता चला जा रहा है. काफी परेशानी से लोग सवारी से सफर कर रहे हैं. ग्रामीण कृषि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में 24 से 28 दिसंबर तक आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे व मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. कुछ स्थानों पर शीत दिवस व घना कोहरा छाये रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 17-19 व न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकती है. इस दौरान 4-5 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तर-पछिया हवा चलने का पूर्वानुमान है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










