प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान

Updated:
विज्ञापन

आम जनता की समस्याओं को उनके घर तक पहुंचकर सुलझाने के उद्देश्य से प्रखंड की काठबनगांव बीरबलपुर पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

धोरैया. आम जनता की समस्याओं को उनके घर तक पहुंचकर सुलझाने के उद्देश्य से प्रखंड की काठबनगांव बीरबलपुर पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं को पदाधिकारियों के समक्ष रखा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार, बीपीआरओ अनुपम अनुराग और राजस्व अधिकारी काजल कुमारी उपस्थित रहे. पदाधिकारियों ने एक-एक कर ग्रामीणों की फरियाद सुनी. बीडीओ ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 6 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द से जल्द समाधान का भरोसा दिलाया गया. प्राप्त आवेदनों में सबसे अधिक मामले पेंशन, राशन कार्ड और पेयजल आपूर्ति से संबंधित रहे. इस अवसर पर बीडीओ अरविंद कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए प्रखंड मुख्यालय के चक्कर न काटने पड़ें, इसीलिए प्रशासन खुद जनता के बीच पहुंच रहा है. शिविर में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गयी. मौके पर पंचायत के मुखिया निर्जला देवी, मुखिया प्रतिनिधि इंदल साह आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन