फरार शराब तस्कर के घर ढोल बजाकर चिपकाया इश्तेहार
Published by : GOURAV KASHYAP Updated At : 20 Jan 2026 9:14 PM
पंजवारा पुलिस ने शराब तस्करी मामले में फरार चल रहे एक अप्राथमिकी अभियुक्त के विरुद्ध शनिवार को इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की.
पंजवारा. पंजवारा पुलिस ने शराब तस्करी मामले में फरार चल रहे एक अप्राथमिकी अभियुक्त के विरुद्ध शनिवार को इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की. मामला पंजवारा थाना कांड संख्या 130/25 से जुड़ा है, जो बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत दर्ज है. पुलिस टीम ने बाराहाट थाना क्षेत्र के धानुकाटाड़ गांव पहुंचकर आरोपी लाल बहादुर चौहान पिता नरसिंह प्रसाद चौहान के घर पर ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी की और न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार चिपकाया. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर है. यदि वह ससमय न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो जल्द ही उसकी संपत्ति की कुर्की-जब्ती की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










