बौंसी पावर स्टेशन का ट्रांसफाॅर्मर 85 डिग्री तक तप गया, ठंडे पानी से किया गया कूल

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 25 May 2026 3:59 PM

विज्ञापन

Banka News : बांका जिले के बौंसी में भीषण गर्मी का असर अब बिजली व्यवस्था पर भी दिखने लगा है. अत्यधिक लोड और तेज गर्मी के कारण पावर स्टेशन का ट्रांसफार्मर 85 डिग्री तक गर्म हो गया, जिसके बाद कर्मियों को उस पर ठंडे पानी का छिड़काव करना पड़ा.

विज्ञापन

बौसी, बांका से संजीव पाठक की रिपोर्ट

बांका जिले के Bounsi पावर सबस्टेशन में सोमवार को भीषण गर्मी और बढ़ते बिजली लोड के कारण 33 केवीए का पावर ट्रांसफार्मर अत्यधिक गर्म हो गया. सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ी. बाद में विभागीय कर्मियों ने ट्रांसफार्मर को ठंडे पानी से कूल कर स्थिति सामान्य की, जिसके बाद बिजली सेवा बहाल की गयी.

गर्मी और लोड ने बढ़ायी बिजली विभाग की चिंता

लगातार बढ़ते तापमान और बिजली की अधिक खपत के कारण ट्रांसफार्मरों पर दबाव बढ़ गया है. नगर क्षेत्र को बिजली आपूर्ति करने वाला ट्रांसफार्मर अचानक अधिक गर्म हो गया, जिससे विभागीय अधिकारियों की चिंता बढ़ गयी.

85 डिग्री तक पहुंच गया ट्रांसफाॅर्मर का तापमान

विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर Rahul Kumar ने बताया कि ट्रांसफार्मर का तापमान करीब 85 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी.

ठंडे पानी से किया गया ट्रांसफाॅर्मर कूल

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए विभागीय कर्मियों ने ट्रांसफार्मर पर ठंडे पानी का छिड़काव किया. काफी देर तक कूलिंग प्रक्रिया चलने के बाद तापमान सामान्य हुआ, जिसके बाद बिजली आपूर्ति फिर से शुरू की गयी.

चार ट्रांसफाॅर्मरों से होती है पूरे क्षेत्र में सप्लाई

जानकारी के अनुसार बौंसी पावर स्टेशन में कुल चार पावर ट्रांसफार्मर लगे हैं. इनमें दो ट्रांसफार्मर नगर क्षेत्र और दो ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति के लिए उपयोग किए जाते हैं.

संयमित बिजली उपयोग की अपील

बढ़ती गर्मी और बढ़े हुए लोड को देखते हुए बिजली विभाग ने लोगों से जरूरत के अनुसार ही बिजली उपकरणों का इस्तेमाल करने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा कि बिना जरूरत एसी, पंखा, फ्रिज और अन्य उपकरण चालू न रखें, ताकि ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त दबाव न पड़े.

पौधारोपण पर भी दिया गया जोर

विभागीय अधिकारियों और समाजसेवियों ने बढ़ती गर्मी से राहत और पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण करने की अपील की है. उनका कहना है कि लगातार बढ़ता तापमान अब बिजली व्यवस्था के लिए भी बड़ी चुनौती बनता जा रहा है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन