बांका शहर से नाबालिग लड़की रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने थाने में लगाई बरामदगी की गुहार

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग लड़की घर से गायब, मामला पहुंचा थाना

बांका शहर से एक नाबालिग लड़की के घर से दुकान जाने की बात कहकर निकलने के बाद लापता होने का मामला सामने आया है. परिवार की चिंता बढ़ी हुई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

Banka Missing Girl: बांका शहर के एक मोहल्ले से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है. परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद सोमवार की शाम सदर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली थी लड़की

परिजनों के अनुसार नाबालिग ने सोमवार दोपहर परिवार के साथ घर में भोजन किया. इसके बाद वह घर के पास स्थित एक दुकान जाने की बात कहकर निकली थी. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की.

काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

Banka Missing Girl: परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के इलाकों में लड़की की तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद परिवार ने सदर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर पुलिस से मदद की मांग की.

पुलिस जांच में जुटी

सदर थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग की जल्द सकुशल बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

ALSO READ: अमरपुर अंचल को मिले नये सीओ, आकाशदीप सिन्हा ने संभाला पदभार, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर रहेगा फोकस


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार बांका में प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन