मंदार हिल स्टेशन पर कोच इंडिकेटर नहीं, यात्रियों को रोज झेलनी पड़ रही भारी परेशानी
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 28 May 2026 11:03 AM
विज्ञापन
Banka News : वंदे भारत और लंबी दूरी की ट्रेनों के पहुंचते ही प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मचती है. कोच की सही जानकारी नहीं मिलने से बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग यात्री सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं. मंदार हिल स्टेशन पर आधुनिक सुविधा बहाल करने की मांग उठी.
विज्ञापन
बौसी, बांका से संजीव पाठक की रिपोर्ट
Banka News : बांका जिले के प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल मंदार हिल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्टेशन पर अब तक कोच इंडिकेटर सिस्टम नहीं लगाए जाने के कारण यात्रियों के बीच रोज भ्रम और अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है. खासकर वंदे भारत एक्सप्रेस, कविगुरु एक्सप्रेस समेत लंबी दूरी की ट्रेनों के आगमन के समय प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है.ट्रेन आते ही प्लेटफॉर्म पर मच जाती है अफरा-तफरी
मंदार हिल स्टेशन पर यात्रियों को यह जानकारी नहीं मिल पाती कि उनका कोच प्लेटफॉर्म के किस हिस्से में रुकेगा. इसके कारण ट्रेन के पहुंचते ही लोग सामान लेकर इधर-उधर भागते नजर आते हैं.सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांग यात्रियों और छोटे बच्चों के साथ सफर करने वाले परिवारों को उठानी पड़ती है. कई बार ट्रेन का ठहराव समय कम होने के कारण यात्रियों को दौड़कर अपने कोच तक पहुंचना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है.22 कोच वाली ट्रेनों में बढ़ जाती है मुश्किल
सोशल मीडिया पर इस समस्या को उठाने वाले पंडा टोला निवासी निर्मल झा और स्थानीय लोगों ने बताया कि कई ट्रेनों में 22 एलएचबी कोच लगे होते हैं, जिसके कारण कुछ डिब्बे प्लेटफॉर्म से आगे निकल जाते हैं.ऐसी स्थिति में यात्रियों को भारी सामान लेकर काफी दूरी तक चलना पड़ता है. ट्रेन का स्टॉपेज मात्र दो मिनट होने से चढ़ने और उतरने में काफी कठिनाई होती है.पर्यटन और आस्था का बड़ा केंद्र है मंदार हिल
मंदार हिल स्टेशन धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं. इससे रेलवे को अच्छी आमदनी भी होती है.इसके बावजूद स्टेशन पर आधुनिक यात्री सुविधाओं की कमी लोगों को लगातार खटक रही है.यात्रियों ने उठाई सुविधा बहाल करने की मांग
स्थानीय सामाजिक संगठनों और यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि मंदार हिल स्टेशन पर जल्द से जल्द कोच इंडिकेटर सिस्टम लगाया जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके.लोगों का कहना है कि मालदा डिवीजन के गोड्डा और दुमका जैसे अन्य स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है, फिर भी मंदार हिल स्टेशन को इससे वंचित रखा गया है.रेलवे प्रशासन से शीघ्र पहल की मांग
बौंसी क्षेत्र के लोगों ने रेलवे अधिकारियों से यात्री सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द पहल करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि आधुनिक सुविधा बहाल होने से यात्रियों की परेशानी कम होगी और स्टेशन पर व्यवस्था भी बेहतर हो सकेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










