धोरैया में अकीदत के साथ पढ़ी गयी बकरीद की नमाज
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 28 May 2026 10:23 AM
विज्ञापन
Banka News : बांका जिले के धोरैया प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व पूरी अकीदत, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया. विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर देश और समाज में शांति, सद्भाव और खुशहाली की दुआ मांगी.
विज्ञापन
धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट
Banka News : बकरीद पर्व को लेकर बांका जिले के धोरैया प्रखंड की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में गुरुवार सुबह नमाज प़ढ़ने के लिए लोगों की भीड़ देखी गयी. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर देश और समाज में शांति, सद्भाव और खुशहाली की दुआ मांगी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद दी.विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की गई नमाज
धोरैया प्रखंड क्षेत्र के मुगलकालीन शाही ईदगाह कुर्मा समेत चलना, अठगामा, बसतपुर, महिला, बलियास, हसाय, बिशनपुर, करहरिया, ताहिरपुर, नौवाबांध और कदमा मोड़ सहित विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद की नमाज अदा की.नमाज के दौरान लोगों ने अमन-चैन, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की दुआ मांगी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी.त्योहार को लेकर पूरे क्षेत्र में रहा उत्साह
बकरीद को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा. सुबह से ही लोग नए कपड़ों में ईदगाहों और मस्जिदों की ओर जाते नजर आए. बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.प्रशासनिक अधिकारी लगातार करते रहे गश्ती
बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकस नजर आया. क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बलों की तैनाती की गई थी.धोरैया क्षेत्र में बीडीओ अरविंद कुमार, बीसीओ संजीव कुमार साह और प्रभारी थानाध्यक्ष सूरज कुमार वैभव लगातार गश्ती करते रहे. वहीं धनकुंड क्षेत्र में सीओ श्रीनिवास सिंह और धनकुंड थानाध्यक्ष सूरज कुमार पुलिस बल के साथ क्षेत्र में निगरानी करते दिखे.शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ पर्व
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से पूरे प्रखंड क्षेत्र में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










