गोड्डा में सड़क हादसे में कटोरिया के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
गोड्डा में हुए सड़क हादसे में कटोरिया निवासी युवक सत्यम की हुई मौत

सड़क पर गिरी बाइक.| Prabhat Khabar Network

Road Accident: कटोरिया थाना क्षेत्र के विश्वकर्मानगर निवासी 28 वर्षीय सत्यम कुमार की झारखंड के गोड्डा में सड़क हादसे में दुखद मृत्यु हो गई. बेंगलुरु में फर्नीचर का काम करने वाले सत्यम अपनी बहन से मिलने जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.

विज्ञापन

Road Accident: कटोरिया थाना क्षेत्र के विश्वकर्मानगर निवासी स्वर्गीय टेकलाल शर्मा के 28 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार की झारखंड के गोड्डा जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और बड़ी संख्या में परिजन व रिश्तेदार गोड्डा के लिए रवाना हो गए.

बेंगलुरु में फर्नीचर का काम करता था सत्यम

जानकारी के अनुसार सत्यम कुमार बेंगलुरु में फर्नीचर का कार्य करते थे. रविवार की रात वह बुलेट मोटरसाइकिल से अपनी बहन से मिलने गोड्डा जा रहे थे. इसी दौरान महगामा थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत

हादसे में सत्यम कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हृदयविदारक घटना से विश्वकर्मानगर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतक की मां गीता देवी, छोटे भाई और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया है. सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने की बात कही.

पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया जाएगा शव

पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद सत्यम कुमार का शव अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव विश्वकर्मानगर लाया जाएगा, जहां परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.


विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन