कुल्हरिया चौक पर ज्वेलर्स की दुकान में सेंधमारी, नगदी समेत 7 लाख की संपत्ति चोरी

Updated:
विज्ञापन

ज्वैलर्स दुकान की टुटी हुई दीवार व दुकान में बिखरा हुआ सामान.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jewellery Shop Theft : कुल्हरिया चौक पर एक ज्वेलर्स की दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर करीब 7 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुरा ली. सुबह दुकान खोलने पर चोरी का खुलासा हुआ. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Jewellery Shop Theft : अमरपुर थाना क्षेत्र के कुल्हरिया चौक पर अज्ञात चोरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान में सेंधमारी कर नगदी और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

सुबह दुकान पहुंचने पर हुआ चोरी का खुलासा

कुल्हरिया गांव निवासी और एस.के. ज्वेलर्स के संचालक सुनील साह ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से कुल्हरिया चौक पर दुकान संचालित कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं. रविवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे. सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान के पिछले हिस्से की दीवार टूटी हुई है और तिजोरी का लॉक भी टूटा पड़ा है.

नगदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात गायब

दुकान की तलाशी लेने पर पता चला कि चोर काउंटर में रखे करीब 25 हजार रुपये नकद, लगभग दो किलोग्राम चांदी के आभूषण और करीब 10 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए. पीड़ित दुकानदार के अनुसार चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब सात लाख रुपये है.

डायल 112 की टीम ने की प्रारंभिक जांच

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने दुकानदार को अमरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की सलाह दी. इसके बाद पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

दो दिन पहले भी हुई थी बड़ी चोरी

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही अमरपुर प्रखंड के रतनपुर मकदुमा पंचायत के गदाल गांव में भी अज्ञात चोरों ने पुलिस यादव के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. उस घटना में भी नगदी सहित लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गई थी.

लगातार हो रही चोरी से लोगों में दहशत

क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन