सिंहनान के सुखे तालाब से निकल रही रहस्यमयी आवाज हो गयी बंद, अधिकारियों ने लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
लौआचक के सुखे तालाब से निकल रही रहस्यमयी आवाज हो गई बंद, अधिकारियों ने लिया जायजा

सूखे तालाब की तस्वीर. | Prabhat Khabar Network

Mystery Sound : बांका के लौआचक तालाब से आ रही रहस्यमयी आवाज अब बंद हो गई है. एसडीएम और खनन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. जानिए क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

Mystery Sound : रजौन प्रखंड की सिंहनान पंचायत स्थित लौआचक तालाब से पिछले कुछ दिनों से आ रही रहस्यमयी आवाज रविवार की सुबह से पूरी तरह बंद हो गई. आवाज बंद होने के बावजूद यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसके पीछे की वजह जानने को उत्सुक हैं.

डीएम के निर्देश पर प्रशासन ने किया निरीक्षण

बांका के डीएम अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर रविवार को एसडीएम राजकुमार और जिला खनन निरीक्षक प्रीति लता सिन्हा लौआचक तालाब पहुंचे. अधिकारियों ने तालाब का निरीक्षण किया, लेकिन जांच के दौरान किसी प्रकार की रहस्यमयी आवाज सुनाई नहीं दी.

आवाज दोबारा आने पर होगी वैज्ञानिक जांच

निरीक्षण के बाद एसडीएम राजकुमार ने बताया कि फिलहाल तालाब से कोई असामान्य आवाज नहीं आ रही है. उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में दोबारा ऐसी आवाज सुनाई देती है तो पटना से भूगर्भीय वैज्ञानिकों की टीम बुलाकर इसकी विस्तृत जांच कराई जाएगी, ताकि आवाज के वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके.

ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं

रहस्यमयी आवाज को लेकर ग्रामीणों के बीच अलग-अलग तरह की चर्चाएं जारी हैं. कुछ लोग इसे प्राकृतिक घटना मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे दैविक शक्ति से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि प्रशासन ने किसी भी तरह के कयास पर विश्वास नहीं करने और वैज्ञानिक जांच के बाद ही निष्कर्ष निकालने की बात कही है.

आवाज बंद, लेकिन रहस्य बरकरार

फिलहाल सूखे तालाब से निकलने वाली रहस्यमयी आवाज बंद हो चुकी है, लेकिन इसके पीछे की असली वजह अब भी रहस्य बनी हुई है. प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों की मदद से जांच कराने का भरोसा दिया है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन