पंजवारा की जानुकित्ता नगरी ईदगाह में जुटी नमाजियों की भीड़, तैनात रहे सुरक्षा बल

Updated:
विज्ञापन
पंजवारा की जानुकित्ता नगरी ईदगाह में जुटी नमाजियों की भीड़, तैनात रहे सुरक्षा बल

Banka News : बांका जिले के पंजवारा एवं आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व हर्षोल्लास, धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे के माहौल में मनाया गया. सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा कर देश और समाज में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी.

विज्ञापन

पंजवारा (बांका) से गौरव कश्यप की रिपोर्ट

Banka News : बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित पंजवारा थाना क्षेत्र के जानुकित्ता नगरी ईदगाह में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग पहुंचे और अकीदत के साथ ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी.

इसके बाद लोगों ने अपने-अपने घरों में पारंपरिक तरीके से कुर्बानी की रस्म अदा की.

विभिन्न गांवों में शांतिपूर्ण माहौल में हुई नमाज

सबलपुर, अमरबढ़ैत, बेगपुर समेत अन्य गांवों की मस्जिदों और ईदगाहों में भी शांतिपूर्ण वातावरण में नमाज अदा की गई. पूरे क्षेत्र में त्योहार को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा.लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर बकरीद की बधाई दी और भाईचारे का संदेश दिया.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही सतर्क

बकरीद पर्व को लेकर पंजवारा थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई. संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.थानाध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों में लगातार गश्त और निगरानी करते दिखे, जिससे पूरे इलाके में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनी रही.

विज्ञापन
अमित कुमार सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमित कुमार सिन्हा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन