भाजपा ने चार राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और त्रिपुरा में इन्हें मिली जिम्मेदारी

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऑफिस में कार्यभार संभालने के दौरान बीजेपी के शीर्ष नेता. फोटो- अमित शाह (वेबसाइट).
BJP State Presidents: भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए हैं. केवल सिंह ढिल्लों, हर्ष मल्होत्रा, डॉ. अर्चना गुप्ता और अभिषेक देबरॉय को नई जिम्मेदारी मिली है. जानिए इसके राजनीतिक मायने.
BJP State Presidents: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है. पार्टी ने पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और त्रिपुरा में नए नेताओं को जिम्मेदारी देकर साफ संकेत दिया है कि आने वाले चुनावों और राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए संगठन को नए सिरे से मजबूत किया जा रहा है.
सबसे ज्यादा चर्चा पंजाब को लेकर हो रही है, क्योंकि राज्य में अगले विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं. भाजपा ने यहां केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर चुनावी तैयारियों का संकेत दे दिया है. पार्टी अभी से संगठन विस्तार, जमीनी पकड़ मजबूत करने और नए सामाजिक समीकरण साधने में जुटती दिख रही है.
इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी
भाजपा ने हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. मल्होत्रा फिलहाल सांसद हैं और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं. वहीं हरियाणा बीजेपी की कमान डॉ. अर्चना गुप्ता को सौंपी गई है.
इसके अलावा त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी के इस फैसले को अलग-अलग राज्यों की राजनीतिक परिस्थितियों और भविष्य की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की बड़ी पहल
हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन लगातार संगठनात्मक ढांचे में बदलाव कर रहे हैं. माना जा रहा है कि राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति उसी रणनीति का हिस्सा है, जिसके जरिए पार्टी ‘कमांड एंड कंट्रोल’ स्ट्रक्चर को मजबूत करना चाहती है.
भाजपा नेतृत्व की कोशिश है कि राज्यों में संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाया जाए और स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाए.
किस राज्य में कब हैं चुनाव?
पंजाब में अगला विधानसभा चुनाव 2027 में प्रस्तावित है. ऐसे में भाजपा अभी से चुनावी तैयारी में जुट गई है. पार्टी का फोकस राज्य में संगठन को विस्तार देने और विपक्षी दलों के बीच अपनी जगह मजबूत करने पर रहेगा.
त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं, लेकिन उससे पहले स्थानीय निकाय और स्वायत्त जिला परिषद चुनावों के कारण वहां राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज बनी हुई हैं.
हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 में हो चुके हैं. ऐसे में फिलहाल भाजपा का ध्यान संगठन विस्तार, स्थानीय निकाय चुनावों और भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर रहेगा.
वहीं दिल्ली में भी हाल ही में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी होने की वजह से भाजपा यहां संगठन को लगातार सक्रिय और मजबूत बनाए रखना चाहती है.
ये भी पढ़ें:- जून में 77 ट्रेनें कैंसिल, दुरंतो और ज्ञानेश्वरी जैसे VIP ट्रेनों के रूट बदले, देखें प्रभावित ट्रेनों की पूरी लिस्ट
ये भी पढ़ें:- मद्रास हाईकोर्ट का फैसला, बकरीद पर गाय की कुर्बानी पर पूरे राज्य में रोक
संगठनात्मक बदलावों के पीछे क्या है रणनीति?
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा अब सिर्फ चुनाव के समय नहीं, बल्कि लगातार संगठन को सक्रिय रखने की रणनीति पर काम कर रही है. नए प्रदेश अध्यक्षों के जरिए पार्टी स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करने, नए सामाजिक समूहों तक पहुंच बढ़ाने और आने वाले चुनावों के लिए मजबूत आधार तैयार करने की कोशिश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










