प्रगति पत्रक व प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह में मेधावी छात्र हुए सम्मानित

Updated at : 11 Apr 2026 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
प्रगति पत्रक व प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह में मेधावी छात्र हुए सम्मानित

प्रखंड मुख्यालय स्थित सुरेंद्र नारायण झब्बन नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को प्रगति पत्रक एवं प्रशस्ति पत्र वितरण, सम्मान समारोह सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बेलहर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सुरेंद्र नारायण झब्बन नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को प्रगति पत्रक एवं प्रशस्ति पत्र वितरण, सम्मान समारोह सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक निशांत केतु ने की, जबकि संचालन शिक्षक आशीष कुमार ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ कुमार सौरभ, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार एवं पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी उपस्थित रहीं. सभी अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया. इस अवसर पर मैट्रिक परीक्षा में विद्यालय टॉपर आनंद कुमार (93.4%) एवं प्रिंस कुमार (87.2%) को सम्मानित किया गया. वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में कला संकाय के टॉपर लव कुमार (85.6%) एवं विज्ञान संकाय के आकाशदीप (70.2%) को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए करियर गाइडेंस सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें मैट्रिक एवं इंटर के बाद आगे की पढ़ाई के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी गयी. मौके पर शिक्षक विनय कुमार साह, रुपेश रंजन, हेमंत कुमार पंडित, टुनटुन रजक, ऋषिकांत कुमार, संजय किस्के, मो इश्तियांक, चंद्रशेखर पंडित, राजीव कुमार, मुकेश कुमार, पूर्णिमा कुमारी, डॉली कुमारी एवं मेघा कुमारी सहित अन्य ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम में अभिभावक वीरेंद्र यादव, रामेश्वर पंडित, अभिमन्यु कुमार, अजीत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन