आमजनों के लिए वरदान है मध्यस्थता केंद्र, सुलह के आधार पर अबतक 35 मामलों का हुआ निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
आमजनों के लिए वरदान है मध्यस्थता केंद्र, सुलह के आधार पर अबतक 35 मामलों का हुआ निष्पादन

जिला मध्यस्थता समन्वय समिति अध्यक्ष सह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय धर्मेंद्र झा के द्वारा बुधवार को मध्यस्थता के माध्यम से बांका के न्यायालय में लंबित पति-पत्नी के विवाद को सुलझाया गया.

विज्ञापन

बांका. जिला मध्यस्थता समन्वय समिति अध्यक्ष सह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय धर्मेंद्र झा के द्वारा बुधवार को मध्यस्थता के माध्यम से बांका के न्यायालय में लंबित पति-पत्नी के विवाद को सुलझाया गया. बताया गया कि मध्यस्थता केंद्र बांका में अबतक कुल 35 मामलों में सफलतापूर्वक मध्यस्थता के द्वारा मामले को निस्तारित किया जा चुका है. यह मध्यस्थता अभियान 30 सितंबर 2025 तक चलेगा. इसमें आमजनों को इस अभियान का फायदा उठाने की अपील की गयी है. समिति अध्यक्ष सह प्रधान न्यायाधीश ने बताया है कि आमजनों के लिए मध्यस्थता केंद्र वरदान साबित हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन