सीएम की यात्रा को ले सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग आदि को सुदृढ़ बनाए रखने पर दिया बल

Updated at : 16 Mar 2026 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम की यात्रा को ले सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग आदि को सुदृढ़ बनाए रखने पर दिया बल

नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करने के उपरांत रिमोट के माध्यम से बांका जिला में 117.84 करोड़ की लागत से 278 योजनाओं का उदघाटन करेंगे.

विज्ञापन

समृद्धि यात्रा को लेकर डीएम व एसपी ने अधिकारियों संग की ब्रीफिंग

117.84 करोड़ की लागत से 278 योजनाओं का उदघाटन करेंगे सीएम

कटोरिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत कटोरिया स्थित नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करने के उपरांत रिमोट के माध्यम से बांका जिला में 117.84 करोड़ की लागत से 278 योजनाओं का उदघाटन करेंगे. इसको लेकर यहां विभिन्न योजनाओं का शिलापट भी लगाए गए हैं. सीएम के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहेंगे. इधर जनसंवाद स्थल पर बने पंडाल में सोमवार को डीएम नवदीप शुक्ला व एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यक्रम में प्रतिनियुक्त सभी वरीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, एमओ, पीओ, बीपीआरओ, सीडीपीओ आदि के साथ ब्रीफिंग की. जिसमें शांति, विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक सिस्टम व पार्किंग आदि को सुदृढ़ बनाए रखने पर बल दिया गया. इस क्रम में संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाओं को ससमय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके. इस मौके पर एडीएम अजीत कुमार सिंह, डीडीसी उपेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम राजकुमार, बेलहर पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ डा रवींद्र मोहन प्रसाद, मुख्यालय डीएसपी अमर विश्वास, ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार के अलावा सभी इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष व अन्य विभागों के कर्मी मौजूद रहे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन