अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

थाना क्षेत्र के प्रतिबंधित बालू घाट पर बालू तस्कर सक्रिय है. पुलिस ने तेतरिया किशनपुर बालू घाट पर छापेमारी कर एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया है
अमरपुर. थाना क्षेत्र के प्रतिबंधित बालू घाट पर बालू तस्कर सक्रिय है. पुलिस ने तेतरिया किशनपुर बालू घाट पर छापेमारी कर एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया है, लेकिन पुलिस वाहन को देखकर ट्रैक्टर चालक मौके से चकमा देकर भागने में सफल रहा. जब्त अवैध बालू लदा ट्रैक्टर ताराडीह पंचायत के एक वार्ड सदस्य का बताया जा रहा है. ज्ञात हो कि पुलिस की सक्रियता से पिछले कुछ दिनों से प्रतिबंधित घाट से अवैध खनन में काफी लगाम लगा है, लेकिन बालू तस्कर के सक्रिय सूचना तंत्र से चोरी छिपे अवैध खनन जारी है. तेतरिया किशनपुर सहित आसपास के प्रतिबंधित बालू घाट से चोरी छिपे हो रहे अवैध खनन के पीछे एक चौकीदार पुत्र की भूमिका चर्चा में है. उधर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि तेतरिया किशनपुर घाट में छापेमारी कर एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त किया है. जब्त ट्रैक्टर मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










