पंजवारा में ओलावृष्टि के साथ हुई झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत
Published by : GOURAV KASHYAP Updated At : 25 Apr 2026 7:18 PM
प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को दिनभर की भीषण गर्मी और उमस के बाद दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली. आसमान में घने बादल छा गये और तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गयी.
पंजवारा. प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को दिनभर की भीषण गर्मी और उमस के बाद दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली. आसमान में घने बादल छा गये और तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गयी. कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई, जिससे तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गयी और लोगों को तपिश से बड़ी राहत मिली. बताया जा रहा है कि दोपहर तक चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था. सड़कें सुनसान हो गई थीं और लोग घरों में दुबके हुए थे, लेकिन करीब दोपहर बाद मौसम के बदले मिजाज ने पूरे इलाके का माहौल बदल दिया. बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने वातावरण को पूरी तरह से ठंडा कर दिया. ओलावृष्टि के कारण कुछ स्थानों पर फसलों को हल्का नुकसान भी होने की आशंका जतायी जा रही है, हालांकि इससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत जरूर मिली है. बारिश के बाद शाम होते-होते मौसम सुहाना हो गया और लोग घरों से बाहर निकलने लगे. बाजारों में भी रौनक लौटती दिखी. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के कारण हालात बेहद कठिन हो गये थे. ऐसे में अचानक हुई बारिश किसी राहत से कम नहीं है. वहीं मौसम के इस बदलाव से तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है, जिससे आने वाले दिनों में भी लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










