आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, दो गिरफ्तार

Published by : Abhay Kumar Updated At : 25 Apr 2026 7:22 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बहजोरा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने थाना में लिखित आवेदन देकर एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

दोनों पक्षों ने थाने में लिखित आवेदन देकर दर्ज करायी प्राथमिकी

बेलहर. थाना क्षेत्र के बहजोरा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने थाना में लिखित आवेदन देकर एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. पहले पक्ष के मनीष कुमार ने गांव के ही दीपांशु कुमार उर्फ बमबम ठाकुर, विनोद कुमार ठाकुर, शंभू शंकर ठाकुर, टुनटुन ठाकुर, रीता देवी, सचिन कुमार तथा शोभा देवी पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है. इस घटना में तीन लोगों के घायल होने तथा एक की स्थिति गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल, बांका रेफर किए जाने की बात कही गई है. वहीं, पुलिस ने इस मामले में दीपांकर कुमार उर्फ बमबम तथा टुनटुन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरे पक्ष की रीता देवी, पति शंभू शंकर ठाकुर, ने गांव के ही विकास ठाकुर, मनीष कुमार, रमेश ठाकुर, रंजीत ठाकुर, शोभा देवी, आशा देवी, राजकिशोर ठाकुर, निशु देवी तथा काजल कुमारी के विरुद्ध लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है. प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने दी.

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन