...और बौंसी में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म

Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :25 Apr 2026 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
...और बौंसी में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म

बौंसी रेफरल अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नाबालिग लड़की ने शनिवार को नवजात शिशु को जन्म दिया.

विज्ञापन

हो रहा था पेट दर्द..पहुंची अस्पताल, डॉक्टर ने कहा बच्ची के पेट में है बच्चा

लड़की और उसके परिजनों ने रखने से किया इनकार

संजीव पाठक, बौंसी. बौंसी रेफरल अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नाबालिग लड़की ने शनिवार को नवजात शिशु को जन्म दिया. मामला तब और संवेदनशील हो गया, जब लड़की और उसके परिजनों ने बच्चे को अपने पास रखने से साफ इनकार कर दिया. स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन के द्वारा इसकी सूचना बौंसी थाना के साथ-साथ चाइल्ड केयर टीम को दी गयी. जिसने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया आरंभ कर दी है. रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि जच्चा-बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है और चिकित्सक की निगरानी में है. 48 घंटे के बाद ही दोनों को अस्पताल से छोड़ा जायेगा. उसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम अपनी प्रक्रिया करेगी.

मालूम हो कि पेट दर्द का इलाज करने के लिए परिजन नाबालिग को लेकर अस्पताल पहुंचे थे. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा जांच के बाद पता चला कि वह गर्भवती है, जहां उसने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया. घटना की सूचना मिलते ही बौंसी पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर नाबालिग के गर्भवती होने के पीछे क्या कारण है और इस पूरे मामले में कौन जिम्मेदार है. फिलहाल, नाबालिग भी स्पष्ट रूप से कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है, जिससे जांच और पेचीदा हो गयी है. परिजनों का कहना है कि उन्हें इस पूरी घटना की कोई जानकारी नहीं थी. उनके अनुसार, करीब 9 से 10 महीने पहले लड़की प्रखंड के एक गांव में अपने रिश्तेदार के घर गयी थी, जहां वह लगभग दो महीने तक रही और फिर वापस घर लौट आई. परिवार का अनुमान है कि संभवतः उसी दौरान उसके साथ कोई गलत घटना घटी होगी.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन