Banka. तालाब किनारे प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ा, शिवमंदिर में कराई शादी

Updated:
विज्ञापन
Banka. तालाब किनारे प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ा, शिवमंदिर में कराई शादी

तालाब किनारे प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ा, शिवमंदिर में कराई शादी

विज्ञापन

शभुगंज ( बांका ) शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में प्रेम – प्रसंग में शादी करने का मामला लगातार सामने आ रहा हैं. जहां शुक्रवार की शाम क्षेत्र के करहिया गांव में तालाब किनारे प्रेमालाप में मगन एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ा. कुछ देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद परिजनों की रजामंदी से गांव के शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी गयी . मालुम हो कि उक्त गांव निवासी पंकज ठाकुर का पुत्र रौशन कुमार का गांव के ही राजू ठाकुर की पुत्री आशा कुमारी से प्रेम – प्रसंग चल रहा था. धीरे – धीरे दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ते गया कि दोनों परिजनों से नजर बजाते हुए चोरी – छिपे मिलने लगे. घटना की शाम गांव के बहियार में तालाब किनारे दोनों प्रेमी जोड़ा प्रेम धुन में मगन था. इस पर किसी ग्रामीणों का नजर पड़ा. फिर यह बात गांव में आग की तरह फैल गयी . ग्रामीणों ने दोनों को घेरा. फिर इसकी सूचना दोनों के परिजनों को दिया. पहले तो दोनों के बीच दो घंटे तक हां नां का ड्रामा चला. प्रेमी युगल के एक साथ जीने मरने की शपथ और ग्रामीणों प्रयास से दोनों के परिजन शादी के लिये राजी हुवे. फिर अर्ध रात्री में लोगों ने घर में चैन की नींद सो रहे पंडित को जगाया. साथ ही शादी का सामान मंगाया गया. मंदिर में शिव पार्वती को साक्षी मानकर दोनों की शादी करा दी गयी . इस दौरान लोगों ने हर – हर महादेव, जय श्रीराम के नारे भी लगाए. शादी के गवाह गांव के सैकड़ों लोग बने. शनिवार को भी दिनभर यह चर्चा का विषय बना रहा. क्षेत्र में इस तरह की एक दर्जन से भी अधिक घटनाएं हो चुकी हैं.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन